दिव्या खोसला ने सावी के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) दिव्या खोसला की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सावी’ को आज रिलीज हुए पूरा एक साल हो गया है। इस मौके पर दिव्या ने फिल्म और उसमें निभाए गए अपने शक्तिशाली किरदार को याद करते हुए खास जज्बात जाहिर किए हैं।
अभिनय देव के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक साधारण गृहिणी की कहानी है, जो अपने पति को झूठे हत्या के आरोपों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। दिव्या ने इस भूमिका को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार भूमिकाओं में से एक बताया। सावी’ में दिव्या की परफॉर्मेंस को भावनात्मक दृश्यों, तीखे संवादों और रोमांचक क्लाइमैक्स के लिए खूब सराहा गया। दर्शकों को उनके अभिनय में संवेदनशीलता और ताकत दोनों का अद्भुत संतुलन देखने को मिला, जिसने उन्हें स्क्रीन से बांधे रखा।























