टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस Yuvika Chaudhary के घर हुई दिनदहाड़े चोरी
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस युविका चौधरी के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई, और यह चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके खुद के हाउसहेल्प (घरेलू नौकर) ने की है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वे अपने परिवार के साथ गोवा ट्रिप पर थीं और उनके पति प्रिंस नरूला किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर सिर्फ उनका हाउसहेल्प ही मौजूद था। तभी उसने इस मौके का फायदा उठाकर घर में चोरी की और फिर फरार हो गया। युविका ने कहा कि जब वे घर लौटे, तब उन्हें यह समझने में काफी समय लगा कि आखिर हुआ क्या है।























