Bollywood Actress Kajol का अवतार: डर और शक्ति का संगम
बेटी को बचाने के लिए धारण किया शक्ति का रूप
चंडीगढ़, 30 मई (विश्व वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की मच अवेटेड हॉरर फिल्म मां का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो चुका हैं। काजोल ने जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स द्वारा निर्मित पौराणिक हॉरर फिल्म मां के साथ आतंक के क्षेत्र में कदम रखा है, जो शैतान की दुनिया का एक नया अध्याय है। मां का ट्रेलर किसी खौफनाक कहानी से कम नहीं है। दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है क्योंकि काजोल पहली बार हॉरर में गोता लगा रही हैं, जो प्राचीन अभिशापों और दैवीय क्रोध से भरी कहानी है।
यह फिल्म अजय देवगन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है, और कुमार मंगत पाठक ने इसका सह-निर्माण किया है। फिल्म की रिलीज़ 27 जून 2025 को तय की गई है, और यह सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।























