शोक में डूबी पूरी सिनेमा इंडस्ट्री,मशहूर bollywood actor मुकुल देव का निधन
इस वजह से हुई मौत
चंडीगढ़, 24 मई (विश्व वार्ता) अभिनेता मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बतौर एक्टर टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने ‘सन ऑफ सरदार’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाई। उन्होंने हिंदी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी लंबा सफर तय किया।
बताया जाता है कि, पिछले कुछ समय से मुकुल देव की तबीयत खराब चल रही थी। अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था। मगर तमाम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह भी बताया जा रहा है कि, मुकुल ने अपने माता-पिता की मौत के बाद खुद को अलग-थलग कर लिया था। वो घर से बाहर भी नहीं निकलते थे और किसी से भी नहीं मिलते थे।
एक्टर मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से जालंधर का रहने वाला था। मुकुल देव ने 1996 में अपने करियर की शुरुवात टीवी इंडस्ट्री से की। उन्होंने टीवी सीरियल में काम किया। इसके बाद सिनेमा की दुनिया में उनके करियर की शुरुवात फिल्म दस्तक से हुई। इसके बाद मुकुल देव ने लगातार कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी और साउथ फिल्मों में भी काम किया।























