
सोशल मीडिया पर Bollywood actress Urvashi Rautela को किया गया ट्रोल
चंडीगढ़, 20 मई (विश्व वार्ता) उर्वशी रौतेला जहां जाती हैं, अपने स्टाइल और अंदाज से लाइमलाइट बटोरना अच्छे से जानती हैं। ऐसे में जब वह 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हाथ में तोता लेकर पहुंचीं, तो उन पर सबकी नजरें टिक गईं। लेकिन, जब हसीना दूसरी बार रेड कार्पेट पर आई, तो उनकी फटी ड्रेस सब हैरान रह गए, तो उनका स्टाइल मारना जारी रहा। हालांकि, फिर भी वह अपनी छाप न छोड़ सकीं।
ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी रौतेला के सतरंगी ड्रेस की चर्चा रही, जिसके साथ वो एक चमकीला तोता लेकर पहुंची थीं। लोगों ने कहा कि उनकी ड्रेस ऐश्वर्या राय के कान 2018 वाले बटरफ्लाई आउटफिट जैसी ही है। अब एक बार फिर उनके आउटफिट पर लोगों की नजर पड़ गई है। एक्ट्रेस के आउटफिट में बड़ा लोचा निकला है और इस बार उर्वशी अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं।






















