War 2 Teaser: रिलीज हुआ ‘वॉर 2’ का टीजर
ऋतिक रोशन संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगे जूनियर NTR
1 मिनट 34 सेकंड लंबे टीज़र को सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया, जिसमें जूनियर एनटीआर का फ्रेंचाइजी में स्वागत किया। कबीर के ऑनस्क्रीन करैक्टर के प्रति ईमानदारी दिखाते हुए ऋतिक ने जूनियर एनटीआर का चुनौतीपूर्ण स्वागत किया, उन्होंने लिखा, “और इसलिए यह शुरू होता है। तैयार रहें, दया के लिए कोई जगह नहीं है। नरक में आपका स्वागत है। प्यार, कबीर।”
टीज़र की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जिसमें दोनों किरदारों की एक झलक ही फैंस को झकझोर देती है। हाई-वोल्टेज एक्शन, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट सीक्वेंस और स्क्रीन पर ऋतिक-एनटीआर की टक्कर ने दर्शकों को दिल थामने पर मजबूर कर दिया है।























