
द रॉयल्स में Bollywood अभिनेत्री नोरा फतेही के शानदार अभिनय की दर्शकों ने सराहना की
चंडीगढ़, 19 मई (विश्व वार्ता)नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज़ द रॉयल्स ने जहां सत्ता, रिश्तों और ड्रामा से भरी एक भव्य कहानी पेश की, वहीं नोरा फतेही ने इस शो में ‘आयशा ढोंडी’ के किरदार के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जहां तमाम सितारों की परफॉर्मेंस मिश्रित प्रतिक्रियाएं लेकर आईं, नोरा ने अपनी सधी हुई और प्रभावशाली एक्टिंग से एक अलग मुकाम हासिल किया।
ग्लैमर से अभिनय तक का सफर
नोरा फतेही को अक्सर डांस और ग्लैमर से जोड़ा जाता है, लेकिन द रॉयल्स में उन्होंने अपने इस स्थापित व्यक्तित्व से हटकर अभिनय की गंभीरता दिखाई। ‘आयशा’ का किरदार गहराई, आत्मबल और भावना से परिपूर्ण है, और नोरा ने बिना किसी बनावटी नाटकीयता के इसे बखूबी जिया। उनके अभिनय में सहजता और संतुलन था, जिसने दर्शकों को चौंकाया और सराहा भी गया।
‘अदाएं तेरी’ बना शो का हाईलाइट
शो का एक विशेष दृश्य, गाना “अदाएं तेरी”, जिसमें नोरा और ईशान खट्टर (अविराज सिंह के किरदार में) नजर आए, ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस गाने को न केवल कोरियोग्राफी और विजुअल्स के लिए सराहा गया, बल्कि दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को “स्क्रीन मैजिक” कहा गया। इस सीन ने नोरा की स्क्रीन प्रेज़ेंस और भी प्रभावशाली बना दी।






















