
Haryanvi Singer’s का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन, लिखा- मेरे साथ गलत हो रहा
10 गाने पहले ही हो चुके बैन
चंडीगढ, 14 मई (विश्ववार्ता) हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। मासूम शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने पर स्क्रीनशॉट शेयर किया। मासूम शर्मा ने लिखा ”राम राम दोस्तों, पहले मेरे गाने बैन, फिर मेरठ और ग्वालियर के कॉन्सर्ट बैन और अब मेरे इंस्टाग्राम पेज को सरकार ने बैन कर दिया है। हो सकता है जिस अकाउंट से मैं पोस्ट कर रहा हूं ये भी सुबह तक ना मिले। मेरे साथ गलत हो रहा है। आप मेरी ताकत हो, आप मेरे साथ यूं ही खड़े रहना।”
मासूम शर्मा के इंस्टाग्राम पर 2 अकाउंट है। उनके पर्सनल नाम से बने अकाउंट पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। वहीं गानों की वीडियो प्रमोशन के लिए उन्होंने मासूम शर्मा फैन पेज के नाम से अलग अकाउंट बनाया था। इस पर उनके 7.61 लाख फॉलोअर्स हैं।






















