
पहलगाम हमले पर Amitabh bachchan ने तोड़ी चुप्पी
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कही यह बात
चंडीगढ़ 12 मई (विश्ववार्ताां) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लगभग 20 दिनों की रहस्यमयी खामोशी और खाली ट्वीट्स के बाद पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान तनाव पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।
अमिताभ ने अपने एक्स पोस्ट में पहलगाम हमले की एक भयावह घटना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि छुट्टियों के दौरान एक राक्षस ने निर्दोष दंपती को बाहर खींचा, पति को नग्न किया और अपने कर्तव्य का पालन करने के बाद उसे गोली मार दी।
पत्नी ने घुटनों पर गिरकर, रोते हुए अपने पति को न मारने की गुहार लगाई, लेकिन उस कायर आतंकी ने उसे बेरहमी से मार डाला। जब पत्नी ने कहा कि ‘मुझे भी मार दो,’ तो आतंकी ने जवाब दिया, ‘नहीं! तुम जाओ और ‘…’ को बताओ।
इस क्रूरता पर दुख जताते हुए उन्होंने अपने पिता की कविता की पंक्ति लिखी कि “है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया।”






















