ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में Actress Hina Kha को सीमा पार से मिलीं धमकियां
इंस्टाग्राम पर शेयर किया लंबा नोट
चंडीगढ़ 10 मई (विश्ववार्ताां) एक्ट्रेस हिना खान ने बीते दिन शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर एक लंबा नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध में कोई जीतता नहीं है, बल्कि निर्दोष लोग मारे जाते हैं। साथ ही उन्होंने देश के साथ खड़े होने की बात कही थी। अब अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें लोगों द्वारा धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। आइए जानते हैं हिना खान ने क्या कहा।
हिना खान ने आगे कहा, ‘मैं आपसे मेरे देश का समर्थन करने की उम्मीद नहीं करती। आप अपने देश का समर्थन करते हैं, यह ठीक है। मैं केवल यह उम्मीद करती हूं कि आप कम से कम उतना ही मानवीय व्यवहार करेंगे, जितना मैं आप सभी के प्रति करती आई हूं। लेकिन मुझे लगता है, यही अंतर है।’ वहीं एक्ट्रेस ने नोट में लिखा, सबसे पहले मैं हमेशा एक भारतीय रहूंगी। इसलिए मुझे अनफॉलो करो कोई परवाह नहीं। मैंने आपमें से किसी को कुछ गलत नहीं किया है, बल्कि अपने देश का समर्थन किया। आपकी सोच आपकी विचारधारा बताती है। चाहे कुछ भी हो। मैं अपने देश का समर्थन करूंगी। जय हिंद।’























