
राजकुमार राव की ‘Bhool Chuk Maaf” अब सिनेमाघरों में नहीं
सीधे OTT पर होगी रिलीज
चंडीगढ़ 10 मई (विश्ववार्ताां)राजकुमार राव और वामीका गब्बी की मुख्य भूमिका वाली मचअवेटिड फिल्म ‘भूल चुक माफ’ अब सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी. देशभर में जारी सुरक्षा अभ्यासों के चलते फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज को रद्द कर दिया गया है. अब यह फैमली एंटरटेनर 16 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ग्लोबल लेवल पर रिलीज़ होगी.
भूल चुक माफ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, लेकिन हालिया घटनाओं और भारत के ऑपरेशन सिन्दूर के चलते निर्माताओं ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. यह फिल्म एक भावनात्मक और हास्य से भरपूर प्रेम कहानी है, जो अब सीधे दर्शकों के घरों तक पहुंचेगी






















