भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच PM मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की हाईलेवल मीटिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रद्द कीं छुट्टियां
चंडीगढ़ 9 मई (विश्ववार्ताां) भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टरों उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों के दिग्गजों के एक समूह से मुलाकात की, जिसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख के साथ-साथ रक्षा मंत्री और सीडीएस भी शामिल थे। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की प्रगति, सीमा पर तनाव और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सैन्य तैयारियों, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और त्वरित जवाबी कार्रवाई पर फोकस रहा।
रक्षा सूत्र के हवाले से जारी एक वीडियो में समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, कल रात पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों की ओर करीब 500 ड्रोन लॉन्च किए। लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप से लेकर गुजरात के कच्छ इलाके तक 24 जगहों पर इन ड्रोन्स को देखा गया। इनमें से करीब 50 ड्रोन को एयर डिफेंस गन से नष्ट किया गया। करीब 20 ड्रोन सॉफ्ट किल के जरिए गिराए गए। अधिकांश ड्रोन बिना हथियारों के थे। ड्रोन में कैमरे लगे थे। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने भारतीय भूभाग का जायजा लेने के लिए इनका इस्तेमाल किया। संभवतः इनके इस्तेमाल से वे अपने ग्राउंड स्टेशनों पर फुटेज रिले कर रहे थे। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया। इनसे बुनियादी ढांचे को नुकसान हो सकता था।

























