मेट गाला में पंजाबी राजघराने के रूप में उतरे दिलजीत
महाराजा लुक में एंट्री कर दुनिया को कर दिया हैरान
चंडीगढ़ 6 मई (विश्ववार्ताां)पंजाबी गायक-स्टार दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला में धमाल मचा दिया।उन्होंने पटियाला के महाराजा को स्पष्ट श्रद्धांजलि देते हुए एक शाही सफेद पोशाक पहनकर मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनका पूरा का पूरा लुक पटियाला के महाराजा भुपेंद्र सिंह से इंस्पायर है। कार्टिर नेकलेस से लेकर पगड़ी तक दिलजीत इस लुक को रीक्रिएट करने में कामयाब रहे हैं।























