
Entertainment News: बॉलीवुड फिल्म हाउसफुल 5 का दर्शको को बेसब्री से इंतजार
Housefull 5 का पहला गाना Laal Pari रिलीज
चंडीगढ़ 4 मई (विश्ववार्तां) सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख भी लीड किरदारों में नजर आएंगे. इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘लाल परी’ रिलीज कर दिया है. सिर्फ चार घंटे में ही गाने को 27 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मौजूद है.
रिलीज किए गए गाने में सभी मुख्य कलाकार क्रूज पर नाचते-उछलते देखे जा सकते हैं। इसमें पूरा स्टारकास्ट नजर आ रहा है। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी एक फ्रेम में देखे जा सकते हैं। फिल्म में कॉमेडी का तड़का भरपूर होगा इसकी झलक भी गाना दे जाता है। यो यो हनी सिंह के अंदाज को बखूबी गाना बयां करता है। टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर ट्रैक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘उथल-पुथल से भरा हाउसफुल, रहस्य का एक छींटा और अब.. लाल परी का एक शॉट! लाल परी गाना आउट! हाउसफुल 5 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी! मेकर्स जिस रहस्य और रोमांच की झलक फिल्म के टीजर में मिली थी।






















