मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का अचानक निधन
परिवार ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि
मौत से सदमे में फैन्स
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता): मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का अचानक निधन हो गया है। यह खबर उनके फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। मीशा सिर्फ दो दिन बाद अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।
मीशा के परिवार ने 25 अप्रैल, शुक्रवार को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी। हालांकि, परिवार की ओर से मीशा की मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
मीशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए बयान में कहा गया, “हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं. आप सभी ने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए आपका शुक्रिया. हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.”























