Entertainment News: “‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ अब भारत में तय समय से पहले अब इस ताारिख को होगी रिलीज
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता) टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ 17 मई को भारत में रलीज होने वाली है। भारत में ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
पैरामाउंट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ अब भारत में तय समय से 6 दिन पहले (23 मई) रिलीज हो रही है। नई तारीख 17 मई है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है।
एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं।
कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां 2023 में मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन खत्म हुई थी। टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौट रहे हैं, उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम रोल में हैं।























