
Entertainment News”: Kartik Aaryan बनेंगे स्नेक मैन! नई फिल्म का नाम हुआ तय
अद्भुत अवतार में कार्तिक आर्यन
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता)बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन इस बार अपने अब तक के सबसे रहस्यमयी और भव्य प्रोजेक्ट ‘नागज़िला’ को लेकर। फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 तय की गई है, लेकिन अभी से ही इसने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है।
नागज़िला’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक इवेंट बनता जा रहा है। ग्राफिक्स, बैकग्राउंड स्कोर और कार्तिक के अनदेखे रूप ने दर्शकों में एक अलग ही उत्साह जगा दिया है।
हर फिल्म में नए रूप और नई ऊर्जा के साथ दर्शकों को चौंकाने वाले कार्तिक इस बार एक पौराणिक और रहस्यपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। ‘नागज़िला’ उनके करियर की दिशा को एक नई उड़ान देता दिखाई दे रहा है – ऐसा किरदार जो न केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि दिलचस्प और आकर्षक भी। टीज़र में कार्तिक का लुक, फिल्म का टोन और सिनेमैटिक अंदाज़ देखकर दर्शकों ने एक स्वर में कहा – “अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज़।”





















