Bollywood News: सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होगी पाकिस्तानी एक्टर की फिल्म ?
पहलगाम हमले के बाद फिल्म फेडरेशन FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने भी आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से बैन करने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा- भारत के कलाकार अब किसी भी तरह पाकिस्तानी एक्टर्स, सिंगर्स या टेक्नीशियंस के साथ कोई काम नहीं करेंगे। स्टेटमेंट में ये भी साफ किया गया है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ फिल्म अबीर गुलाल पर भी यह फैसला लागू होगा।
























