Pahalgam Terror Attack के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता मे CCS की अहम बैठक कुछ देर मे
आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार अलर्ट मोड पर
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई है जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली आ गए और आते ही एक्शन मोड में भी आ गए।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज शाम को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक होने वाली है।
बता दें कि सीसीएस में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित निर्णय लिए जाते हैं। यह समिति देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करती है और अंतिम फैसला लेने वाली शीर्ष संस्था है। समिति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों जैसे- सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर नीतिगत फैसले लेती है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बैठक में सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आइए जानते हैं सीसीएस है क्या और इसमें कौन-कौन लोग शामिल होते हैं।
























