
Bollywood News टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ने किया Suicide
फैंस को लगा झटका
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता) फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने आत्महत्या कर ली है। 48 साल के एक्टर ललित मनचंदा ने अपने घर में फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इस दुखद घटना ने उनके फैंस और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
ललित मनचंदा लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। कोरोना महामारी के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना लगभग बंद हो गया था, जिसके चलते वे मुंबई छोड़कर मेरठ वापस लौट आए थे। यहां भी काम की तलाश में भटकते रहे, लेकिन हालात नहीं बदले। इसी निराशा में उन्होंने यह कड़ा कदम उठा लिया।
उनके भाई रवि मनचंदा के अनुसार, रविवार रात ललित अपने कमरे में सोने गए थे। अगली सुबह जब उन्हें जगाने के लिए बुलाया गया, तो वे पंखे से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ललित मनचंदा ने क्राइम पेट्रोल, इंडिया मोस्ट वांटेड, मर्यादा, झांसी की रानी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे लोकप्रिय शोज़ में काम किया था। वे एक वेब सीरीज को लेकर भी हाल ही में उत्साहित थे।























