
अभिनेता Randeep hooda और उनके परिवार ने PM Modi से मुलाकात की
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। इस मुलाकात को उन्होंने अपने लिए एक बड़ा सम्मान और सौभाग्य बताया।
देश के भविष्य को लेकर उनका दृष्टिकोण, ज्ञान और विचार बेहद प्रेरणादायक हैं। उनकी सराहना हमारे जैसे लोगों के लिए एक बड़ी हौसला अफजाई है कि हम अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करते रहें और देश की तरक्की में योगदान देते रहें। रणदीप ने लिखा, हमने भारतीय सिनेमा के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव, सच्ची कहानियों की शक्ति और सरकार के नए ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स ’पर चर्चा की, जो भारतीय आवाजों को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए एक दूरदर्शी कदम है। यह पारिवारिक रूप से गर्व का क्षण था कि मेरी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी मेरे साथ थीं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के मोटापे के खिलाफ अभियान और समग्र स्वास्थ्य को लेकर विचार साझा किए।