बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने की जाट 2 की अब आधिकारिक पुष्टि
सनी देओल का ऐलान, नए मिशन के साथ आ रही है जाट 2
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को बताया कि ‘जाट’ के बाद अब ‘जाट 2’ नए मिशन के साथ आ रही है। अपकमिंग एक्शन फिल्म का निर्देशन भी गोपीचंद मलिनेनी करेंगे। वहीं, पोस्टर में निर्माता नवीन यरनेनी, रविशंकर वाई और टीजी विश्व प्रसाद के नाम भी उजागर किए गए हैं।
‘जाट 2’ का निर्माण भी मैत्री मूवी मेकर्स प्रोडक्शन हाउस करेगा। फिल्म के सीक्वल में सनी देओल की पुष्टि हुई है। हालांकि, अन्य कलाकारों के बारे में निर्माताओं ने जानकारी नहीं दी है। हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। सनी देओल के साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एक्टर ने आगे कहा, ‘गोवा में मुलाकात के दौरान गोपी ने कहा कि उनके पास बताने के लिए एक और कहानी है। उन्होंने सॉरी कहकर मुझे पूरी फिल्म और कहानी दिखाई। इस तरह हमने ‘जाट’ का निर्माण किया। हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के सहयोग से किया है।
























