एक्ट्रेस sagarika ghatgeके घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी
शादी के 8 साल बाद 46 साल के zaheer khan बने पिता
चंडीगढ़, 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी एक्ट्रेस पत्नी सागरिका घाटगे शादी के 8 साल बाद मां-पापा बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए न सिर्फ अपने बेटे की पहली झलक सबको दिखाई, बल्कि उसका नाम, फतेहसिंह खान भी बताया। जहां जहीर बेटे को गोद में लिए हुए हैं, तो सागरिका ने दोनों को गले लगाया। जहां न्यू मॉम का ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों में ही चेहरे पर ग्लो साफ नजर आया।
एक ओर लोग कपल को बधाइयां दे रहे हैं, तो 39 साल की उम्र में मां बनने वाली सागरिका का स्टाइलिश लुक भी दिल जीत रही है। अक्सर ही हसीना का देसी और वेस्टर्न कपड़ों में शानदार लुक देखने को मिलता है, तो एक बार जब वह राजस्थानी लड़की की तरह लहंगा पहनकर सामने आईं, तो कोई उन्हें एक नजर में पहचान ही नहीं पाया






















