
‘केजीएफ 2’ की रिलीज को पूरे हुए तीन साल
चंडीगढ़, 15 अप्रैल (विश्ववार्ता) आज केजीएफ 2 की तीसरी सालगिरह है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की, बल्कि भारतीय एक्शन सिनेमा का चेहरा भी बदल दिया। रॉकिंग स्टार यश ने इस फिल्म में रॉकी भाई की प्रभावशाली भूमिका निभाई, जबकि प्रशांत नील ने निर्देशन का जिम्मा संभाला और विजय किरागंदूर ने होमबेल फिल्म्स के तहत इसका निर्माण किया।
इस फिल्म की कहानी, शानदार एक्शन सीन और भव्य दृश्यों ने केजीएफ चैप्टर 2 को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक घटना बना दिया है। आज भी इसके प्रभावी संवाद, रवि बसरूर द्वारा रचित शानदार पृष्ठभूमि संगीत और इसके गाने लोगों की प्लेलिस्ट और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इससे स्पष्ट है कि इस फिल्म की लोकप्रियता और क्रेज अभी भी कायम है।






















