सिनेमा जगत में शोक की लहर
इस मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन का हुआ निधन
चंडीगढ़, 14 अप्रैल (विश्ववार्ता)कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन बैंक जनार्दन का निधन हो गया है। वे 77 साल के थे और रविवार को बेंगलुरु में उन्होंने आखिरी सांस ली।
बैंक जनार्दन लंबे समय से उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। हाल के दिनों में उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनका इलाज सफल नहीं हो सका और वे हमें छोड़कर चले गए। उनके निधन से कन्नड़ सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सिनेमा के सितारों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पिछले साल 2023 में बैंक जनार्दन को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी। उस समय तो वे ठीक हो गए थे, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने लगी। अंतिम दिनों में उनकी स्थिति और गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था






















