Tamannaah Bhatia स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओडेला 2’ का ट्रेलर आखिरकार जारी
चंडीगढ, 9 अप्रैल:(विश्ववार्ता): तमन्ना भाटिया स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओडेला 2’ का ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। ओडेला 2’ एक विशाल बजट में निर्मित फिल्म है, जिसमें वशिष्ठ एन. सिम्हा, हेबा पटेल, मुरली शर्मा, शरथ लोहिताश्व, श्रीकांत अयंगर, नागा महेश, वामशी, गगन विहारी, सुरेंद्र रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।
यह फिल्म 17 अप्रैल 2025 को पूरे भारत में भव्य तरीके से रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे मदु क्रिएशंस के तहत डी. मधु द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि हिंदी संस्करण को ‘एडवाइज़ मूवीज़’ बैनर के तहत आदित्य भाटिया प्रस्तुत करेंगे, और जय विराट्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड (JVEL) इसके हिंदी क्षेत्रों में वितरण का कार्य संभालेगा।























