bollywood मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का निधन
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) बॉलीवुड से बड़ी खबर आ रही है। दिग्गज कलाकार मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों और ‘भारत कुमार’ के नाम से खास पहचान मिली थी। उनके फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से पहचानते थे। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में ‘क्रांति’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘वो कौन थी’ और ‘उपकार’ जैसी बेहतरीन फिल्में की थीं। उनके निधन पर फैंस भी दिग्गज अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।























