साड़ी में दिखा mouni roy का कातिलाना अंदाज, खुद को बताया
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी‘ में नजर आने वाली मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डिजाइनर मोनिषा जयसिंह की डिजाइनर साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। मौनी ने साड़ी के साथ ब्रोकेड कोर्सेट ब्लाउज भी पहना। उन्होंने स्मोकी आईज और पिंक लिप्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हॉरर नॉवेल्ला की वह लड़की।
फिल्म के निर्माताओं ने एक टीजर भी शेयर किया था, जो एक रहस्यमयी दुनिया की झलक देता है। ‘द भूतनी’ को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिर्स प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट, संजय दत्त, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने प्रोडय़ूस किया है। वह आखिरी बार फिल्म ‘ब्लैकआउट‘ में नजर आई थीं, जो देवांग शशिन भवसार की एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है और इसे ज्योति देशपांडे और नीरज कोठारी ने बनाया था।























