💢Entertainment News मैं कुछ नया, कुछ अलग ढूंढ रहा था-Abhay Deol
चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) अभिनेता अभय देओल की साल 2010 में रिलीज फिल्म ‘रोड, मूवी’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस मौके पर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अपने जज्बात बयां किए। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की।
अभय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक फिल्म जो मैंने अपने करियर के शुरुआती वर्षों में की थी। फिल्म में मैं अपने किरदार की तरह ही, कुछ नया, कुछ अलग, कुछ रोमांचक खोज रहा था।”
अभिनेता ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “ ‘रोड, मूवी’ फिर से सिनेमाघरों में चल रही है। अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आज भी मुख्यधारा की कहानी को उसी तरह चुनौती देती है जैसे 15 साल पहले देती थी, तो फिल्म खत्म होने से पहले सिनेमाघरों में जाकर देख डालिए!”























