Punjab News: इस जिले के लोगो को आज करना पड सकता है मुश्किलो का सामना
इन इलाको मे रहेगा बिजली कट, निपटा ले जरूरी काम
चंडीगढ, 8 मार्च( विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियानावासियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सिटी वेस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला स्थित बिजली घर में तैनात एसडीओ शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यानि की 8 मार्च को इलाके में बिजली की लाइनों की जरूरी मुरम्मत करने के चलते 11 के.वी दाना मंडी फीडर, 11 के.वी नेहरू विहार, 11 के.वी क्राउन फीडर, 14 के. वी आंबेडकर नगर फीडरो पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली की सप्लाई एहतियात के तौर पर बंद रखी जाएगी।
जिसके कारण उक्त सभी इलाकों में बिजली की सप्लाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। शिव कुमार ने बताया कि इस दौरान 11 के.वी कुतबेवाल फीडर से संबंधित इलाकों में बिजली के तारों के नए जाल बिछाने के चलते सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। उन्होंने इलाका निवासियों को होने वाली असुविधा को लेकर खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग देने की अपील की है।























