Breaking News: Delhi Railway Station पर देर रात मची भगदड
इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई बताया जा रहा है कि भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे है।
इस मामले में रेलवे की ओर से देर रात तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया जा सका है कि कितने लोग घायल हुए और कितने लोगों की जान गई। फिलहाल मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है। वही दूसरी तरफ से घटनास्थल पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार, आरपीएफ के महानिदेशक समेत कई अधिकारी पहुंचे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।






















