India vs England के बीच तीसरे मुकाबले मे भारत विशाल स्कोर की और बढता हुआ
शुभमन ने लगाया शानदार शतक, विराट और श्रेयस ने जमाई फिफ्टी
38 ओवर के बाद जानिये भारत का क्या है स्कोर
चंडीगढ़, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और इस समय भारत विशाल स्कोर की और बढता दिखाई दे रहा है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 255 हो गया है। इस समय श्रेयस व राहुल क्रीज पर है। श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। श्रेयस का वनडे में यह 20वां पचासा है।
स्पिनर आदिल राशिद ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया है। गिल के आउट होने के साथ ही उनके और श्रेयस अय्यर के बीच 104 रनों की साझेदारी का अंत हो गया है। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपने वनडे करियर का सातवां शतक जड़ा था। गिल 102 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 112 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने पांचवीं बार वनडे में आउट किया।
























