Delhi में चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान
दिल्ली में AAP की नई सरकार में सिसोदिया होंगे डिप्टी सीएम..
Delhi में AAP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी: Manish Sisodia
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आ रही है। यह बात सब लोग कह रहे हैं कि एक दो सीट ऊपर नीचे हो सकती है लेकिन सरकार आप की ही आ रही है और हमारी सरकार में एक बार फिर मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम होंगे। अगर डिप्टी सीएम आपके इलाके का होगा तो सारे काम उनके एक फोन कॉल पर ही हो जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने आगे रहा कि जो लोग चाहते हैं बिजली का बिल जीरो आए वे AAP को वोट दें और जो लोग बिजली के बिल के रूप में भारी रकम चाहते हैं, वे BJP को वोट दें. भाजपा ने घोषणा की है कि वे सरकार बनने के बाद बिजली पर सब्सिडी खत्म कर देंगे. वह मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि हर कोई कह रहा है कि दिल्ली में AAP सरकार बनाएगी. हमारी अगली सरकार में भी मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम होंगे।
वहीं जंगपुरा विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर मैं विधायक बना तो अरविंद केजरीवाल के साथ कैबिनेट सदस्य और डिप्टी सीएम के तौर पर बैठूंगा. सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि जंगपुरा के लोग भी डिप्टी सीएम बनेंगे, क्योंकि जंगपुरा के किसी भी व्यक्ति का किसी भी सरकारी दफ्तर में एक कॉल ही किसी भी काम के लिए काफी होगा. कोई भी सरकारी कर्मचारी डिप्टी सीएम के निर्वाचन क्षेत्र के किसी व्यक्ति का फोन न उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा.























