
पंजाब के इस जिले में आम आदमी पार्टी और भी हुई मजबूत
मौजूदा सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य AAP में शामिल
चंडीगढ, 2 मई (विश्ववार्ता) पंजाब मे लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है और लगातार पार्टियों का दल बदल का दौर जारी है वही बात करे पंजाब की तो पंजाब मे आम आदमी पार्टी की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है और आज श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा में आम आदमी पार्टी को और भी मजबूत हाे गई हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। श्री आनंदपुर साहिब में मौजूदा सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य AAP में शामिल हाे गए हैं। आप प्रत्याशीमालविंदर सिंह कंग और विधायक दिनेश चड्ढा ने उन्हें पार्टी में शामिल करावाया। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मान पार्टी में शामिल हुए। मालविंदर सिंह कंग ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं।























