रोजाना मूंगफली खाने के फायदे सुनकर आप भी जायेगे चौंक
नियमित सेवन से मिलते है अनेको लाभ
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) अगर मूंगफली के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की बात करें तो इसमें पर्याप्त मात्र में विटामिन सी पाया जाता है। यह कोलेजन उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है, जो स्किन के स्टेबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी को बनाए रखने में सहायक होता है। त्वचा की झुर्रियां और दाग-धब्बे भी कम होते हैं। हेल्दी स्नैक्स के रूप में मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
हरदोई के डॉ. अमित कुमार ने मूंगफली के रोजाना सेवन से मानव शरीर को होने वाले फायदे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मूंगफली एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है, जो अच्छे फैट और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लंबे समय तक प्रतिदिन मूंगफली खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
मूंगफली में पर्याप्त मात्र में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के खत्म करने में मददगार साबित होता है। साथ ही यह कोरोनरी आर्टरी डिजीज को पनपने नहीं देता और हेल्दी ब्लड लिपिड प्रोफाइल को बढ़ा कर स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। इसको रेस्वेराट्रोल का एक बेहतरीन स्नेत माना जाता है, जो कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ट्राइप्टोमेर सेरोटोनिन रिलीज को बढ़ाता है, जो अवसाद से लडऩे में मददगार साबित होता है।
अगर मूंगफली के न्यूट्रीशियन वैल्यू की बात करें तो 100 ग्राम मूंगफली में करीब 49 ग्राम फैट, 19 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें 9 ग्राम डाइट्री फाइबर और 4 ग्राम शुगर होता है। आयरन, मैग्निशियम, विटामिन बी-6 और कैल्शियम का भी यह अच्छा स्त्रोत होता है।























