
Hathras Stampede Case: हाथरस कांड मामले में साकार हरि की न्यायिक आयोग के सामने हुए पेश
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (विश्ववार्ता) : हाथरस में हुए सत्संग के दौरान भगदड़ हुई थी जिसमें 121 लोगों की जान चली गई. अब इस मामले में आज बाबा नारायण साकार हरि लखनऊ स्थित सचिवालय में न्यायिक आयोग के सामने पेश हुए। पेशी के दौरान भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। भक्तों के बीच भोले बाबा कहलाने वाला नारायण हरि भाजपा का झंडा लगी सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से न्यायिक आयोग पहुंचा।
ये था पूरा मामला
बीती जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। उनका काफिला निकालने के लिए सेवादरों ने भीड़ को रोक दिया था, इस दौरान उनकी चरण रज लेने की होड़ में लोग गिरते गए। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।






















