Punjab में मौसम ने ली बडी करवट, बढती गर्मी व उमस ने लोगो का जीना किया मुश्किल
मौसम विभाग ने जारी किया बडा अपडेट
चंडीगढ़, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब में मौसम ने बडी करवट ली है जिस कारण बढती गर्मी व उमस ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून का असर 30 सितंबर तक रहेगा क्योंकि एक बार फिर वैदर सिस्टम सक्रिय हो गया है। इसका ज्यादा असर नहीं होगा पर 25 और 26 सितंबर को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
वहीं अभी चार दिन मौसम साफ रहने व दिन में तेज धूप आने से तापमान बढऩे की संभावना है। बता दें कि इस सीजन में 1 जून से लेकर 20 सितंबर तक 308.1 एम.एम. रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 26 फीसदी कम है।
























