Indian Railways ने पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का जारी किया टाइम टेबल
आज PM मोदी देश की पहली वंदे मेट्रो सर्विस को दिखाएंगे हरी झंडी
चंडीगढ़, 16 सिंतबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदे भारत मेट्रो काे हरी झंडी दिखाएंगे। यह गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी। इस मेट्रो को दिल्ली और मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की तरह ही डिजाइन किया गया है। ट्रेन भुज से शुरू होगी और 5.45 घंटे में 359 किमी की दूरी तय करके अहमदाबाद पहुंचेगी। यात्रियों के लिए इसकी नियमित सेवा मंगलवार से अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये और न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा।
आधुनिक फीचर्स से लैस
वंदे मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया गया है, ताकि ये 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सकें. लेकिन इसकी गति 100 से 150 किमी तक होगी. वंदे मेट्रो की सेवा उनके बहुत काम आएगी, जो गांव और छोटे कस्बों से बड़े शहरों में नौकरियां करने रोजाना आते-जाते हैं. ट्रेन में लोगों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसे आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है।
वंदे मेट्रो में कितना किराया
देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपया जीएसटी सहित होगा. सीज़न टिकट साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक सीज़न टिकटों का किराया तालिका के अनुसार वंदे मेट्रो की एकल यात्रा के लिए क्रमशः ₹7, ₹15 और ₹20 के बराबर लिया जाएगा।
























