Haryana में JJP उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी
ASP के साथ मिलकर अब 18 उम्मीदवार उतारे
किसे कहां से टिकट, देखिए
चंडीगढ़, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) Haryana विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। लिस्ट में जेजेपी के 15 उम्मीदवार और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन के 3 उम्मीदवार शामिल हैं। इससे पहले JJP-ASP गठबंधन से कुल 19 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। वहीं जेजेपी-एएसपी की दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवार उतारे थे। अब तक JJP-ASP गठबंधन से कुल 49 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे जा चुके हैं।
बता दें कि, हरियाणा की विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन के तहत 70 और 20 सीटों का बंटवारा हुआ है। यानि दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) 70 सीटों पर चुनाव लड़ने उतरेगी। जबकि बाकी 20 सीटों पर चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चुनावी लड़ाई लड़ेगी। इस गठबंधन से हरियाणा में दलित वोटों को साधने की पुरजोर कोशिश की गई है।

























