हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों इस तारिख को थामेंगे आम आदमी पार्टी का दामन
सुखबीर बादल ने साधा ढिल्लों पर कडा निशाना
कही यह बात
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) गिद्दड़बाहा के सीनियर नेता हल्का प्रभारी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह कल यानि कीं 28 अगस्त यानि के बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि डिंपी ढिल्लों सुखबीर बादल के काफी करीबी थे। गौरतलब है कि डिंपी ढिल्लों गिद्दड़बाहा से अकाली दल के प्रभारी भी थे और 2 बार अकाली दल की तरफ से कांग्रेस पार्टी के प्रधान राजा वडि़ंग के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। कुछ दिनों पहले गिद्दड़बाहा में उप चुनाव को लेकर हलके में एक समारोह हुआ, लेकिन इस दौरान डिंपी ढिल्लों को उम्मीदवार ऐलान नहीं किया गया।
इस वजह से वह पार्टी से नाराज चले आ रहे थे। गिद्दड़बाहा हलके से अकाली दल के प्रभारी और पार्टी की टिकट पर 2 बार चुनाव लड़ चुके हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने पिछले दिनों अकाली दल छोडऩे का ऐलान किया था। हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा है कि वह लगभग 35 वर्षों से अकाली दल की सेवा कर रहे थे और उन्होंने पार्टी के हर आदेश का पालन किया था। लेकिन इस साल जनवरी में सुखबीर सिंह बादल से अचानक कहा कि गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल को अकाली दल में शामिल होकर चुनाव लड़ेंगे और वह (डिंपी ढिल्लों) को अपना देख लें।
उधर आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का आज बड़ा बयान सामने आया हैं। सुखबीर बादल ने स्पष्ट किया कि मनप्रीत सिंह बादल के शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने और गिद्दड़बाहा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की सभी अफवाहें मनगढ़ंत और निराधार हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एक बार फिर हरदीप सिंह उर्फ डिम्पी ढिल्लों से पार्टी छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का सम्मानपूर्वक अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर तमाम तथ्यों के बावजूद डिम्पी ढिल्लों ने अपने निजी स्वार्थ या मजबूरी के चलते पार्टी वर्करों और संगत को पीठ दिखाने का मन बना लिया है तो गिद्दड़बाहा सीट के बारे में अगला फैसला वह लेंगे। उनके जवाब के 10 दिन के भीतर वे इंतजार करने के बाद ही ऐसा करेंगे और वह भी घटकों के समर्थन और उनकी राय के साथ ही काेई निर्णय लेंगे।























