पंजाब के मोहाली जिले मे किसानो ने वेरका प्लांट पर बोला धावा
मेन गेट पर लगाया ताला
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले के फेज 6 स्थित वेरका प्लांट पर किसानों ने धावा बोला है तथा मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में किसान प्लांट के बाहर इक_े हुए हैं जिस कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
शाम 5 बजे के करीब वेरका प्लांट के इर्द गिर्द किसान बड़ी मात्रा में इक_ा हुए और उसके बाद वेरका प्लांट के मेनगेट पर ताला लगा दिया। वहीं वर्करों की छुट्टी के समय किसानों द्वारा ताला जडऩे के बाद वर्करों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई देर तक वर्कर गेट के अंदर ही बंद रहे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मेन गेट को खुलवाया गया। फिलहाल किसानों द्वारा उक्त प्लाट के गेट को क्यों बंद कर दिया गया, इस बारे अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मामले की जांच की जा रही है। वहीं गेट पर लगाए गए ताले को खोलने के लिए किसानों से बात की जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसानों ने वेरका प्लांट के मेन गेट पर ताला क्यों लगा दिया। लगभग एक घंटे से गेट पर ताला लगा हुआ है। प्लांट में काम करने वाली महिला कर्मियों को एक घंटे बाद बाद बाहर निकाला गया है। वहीं, फेज-6 की मुख्य सडक़ पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।
























