पंजाब सीएम मान आज इस जिले मे फहरायेगें तिरंगा
आज ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) आज 15 अगस्त यानि के स्वतंत्रता दिवस देशभर मे धूमधाम से मनाया जा रहा है वही आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान तिरंगा फहराने पहुंचेगे। स्वतंत्रता दिवस और सी.एम. मान की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जालंधर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। बता दें गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के पास किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम वाहनों के लिए कुछ रूटों पर पाबंदी होगी।
बसें व स्कूल वाहन सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक तक सडक़ की दोनों तरफ, कार के लिए मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक सडक़ की दोनों तरफ, दोपहिया वाहन सिटी अस्पताल चौक से एपीजे स्कूल तक सडक़ की दोनों तरफ पार्किंग की जा सकेगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए 15-08-2024 के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचने और मुश्किल रहित यात्रा को यकीनी बनाने के लिए अपने रूटों को पहले से योजना बनाने की सलाह दी गई है।
























