पीएम मोदी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बनाएंगे खास रिकॉर्ड
लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे-PM मोदी
चंडीगढ, 13 अगस्त (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. यह लगातार 11वीं बार होगा जब पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से संबोधित करेंगे. पीएम मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार 11 बार लाल किले से देश को संबोधित करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे. ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर झंडा फहराया था।
लाल किला परिसर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 4 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। जाति पर मची सियासी महाभारत के बीच पीएम मोदी ने इन्हीं चार वर्गों को देश की चार जातियों में शुमार किया था। ओलंपिक में शामिल सभी खिलाड़ी भी होंगे मेहमान समारोह में पेरिस ओलंपिक में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।





















