India and Sri Lanka के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी
श्रीलंका ने लंच तक बनाये 134 रन
प्रसिद्ध ने झटके तीन विकेट
चंडीगढ, 25 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। टीम अभी भारत की पहली पारी के स्कोर से 373 रन पीछे है और फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 174 रन और बनाने होंगे।
लंच से ठीक पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंदु मेंडिस को 32 रन पर आउट कर 87 रन की साझेदारी तोड़ी। यह पारी में प्रसिद्ध का तीसरा विकेट रहा। श्रीलंका ने तीसरे दिन की शुरुआत 8/2 के स्कोर से की थी। India and Sri Lanka 2nd test continues
इससे पहले भारत ने ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 रन की बदौलत अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























