विदेश मे पंजाब के आप नेता की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के आम आदमी पार्टी के डेरा बस्सी ब्लॉक अध्यक्ष दविंदर सैनी की 21 वर्षीय बेटी वंशिका सैनी की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। चार दिन से लापता चल रही वंशिका का शव ओटावा के एक बीच के पास बरामद हुआ। इस दुखद घटना से न सिर्फ परिवार बल्कि पार्टी और क्षेत्र के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
कनाडाई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वंशिका के पिता दविंदर सैनी ने बताया कि शव को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें कुछ दिन लग सकते हैं।
इस दुखद घटना पर डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “वंशिका एक होनहार छात्रा थी और कनाडा में अच्छे भविष्य की ओर अग्रसर थी। यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
























