• Latest
  • Trending
  • All

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को करेंगी संबोधित 

September 1, 2024

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल

July 27, 2026

देश में जल्द ही Rs 10 और Rs 20 के प्लास्टिक नोट आएंगे चलन में 

July 27, 2026

Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh ने सेंट्रल जेल में आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन 

July 27, 2026

Punjab State Food Commission Chairman Bal Mukand Sharma ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

July 27, 2026

Punjab News: सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू

July 27, 2026

Cockroach Janta Party ने Central Government को दी चेतावनी..

July 27, 2026

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट की Emergency landing

July 27, 2026

Ayodhya  Ram Mandir Donation Case से जुड़ी बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

July 27, 2026

पंजाब में नौकरी सिर्फ मेरिट के आधार पर दी जाती हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

July 27, 2026

Punjab स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

July 27, 2026

लोकसभा में हंगामा जारी: स्पीकर ने पेपर लीक बिल पर आम सहमति बनाने के लिए दिया समय

July 27, 2026

Jyotirmoyee Nayak ने जीता ‘Indian Idol 16’ का खिताब

July 27, 2026
Punjabi News
English News
Monday, July 27, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को करेंगी संबोधित 

by Wishav Warta Hindi Team
September 1, 2024
in राष्ट्रीय

District-Judiciary राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को करेंगी संबोधित 

जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता)सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागियों वाले जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी

बता दें की चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में  यह राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद अगले दो दिनों तक छह सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिला न्यायपालिका से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, 1 सितंबर को इसके समापन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी करेंगी।

इससे पहले कल ही पीएम मोदी ने कहा था कि आप लोग इतने गंभीर हैं तो उससे मुझे लगता है ये समारोह भी बड़ा गंभीर है। कुछ ही दिन पहले मैं राजस्थान हाइकोर्ट की प्लैटिनम जुबली सेरेमनी में गया था। और, आज सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में जिला न्यायपालिका का राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष, ये केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है। ये यात्रा है- भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की! ये यात्रा है- एक लोकतन्त्र के रूप में भारत के और परिपक्व होने की! और इस यात्रा में हमारे संविधान निर्माताओं का, न्यायपालिका के अनेकों मनीषियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। इसमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी, उन करोड़ों देशवासियों का भी योगदान है, जिन्होंने हर परिस्थिति में न्यायपालिका पर अपना भरोसा अडिग रखा है। भारत के लोगों ने कभी सुप्रीम कोर्ट पर, हमारी न्यायपालिका पर अविश्वास नहीं किया। इसलिए, सुप्रीम कोर्ट के ये 75 वर्ष, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत के गौरव को और अधिक बढ़ाते हैं। ये हमारे उस सांस्कृतिक उद्घोष को बल देते हैं जो कहता है- सत्यमेव जयते, नानृतम्’। इस समय देश अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करके संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसलिए, इस अवसर में भी गर्व भी है, गौरव भी है, और प्रेरणा भी है। मैं आप सभी न्यायविदों को, और सभी देशवासियों को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। इस अवसर पर राष्ट्रीय जिला न्यायपालिका सम्मेलन का जो महत्वपूर्ण आयोजन हो रहा है, मैं इसके लिए भी आप सबको शुभकामनाएँ देता हूँ।

हमारे लोकतन्त्र में न्यायपालिका संविधान की संरक्षक मानी गई है। ये अपने आप में एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने, हमारी न्यायपालिका ने इस ज़िम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने का प्रयास किया है। आज़ादी के बाद न्यायपालिका ने न्याय की भावना की रक्षा की, आपातकाल जैसा काला दौर भी आया। तब न्यायपालिका ने संविधान की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। मौलिक अधिकारों पर हुए प्रहार, तो सुप्रीम कोर्ट ने उनकी रक्षा भी की थी। और यही नहीं, जब-जब देश की सुरक्षा का प्रश्न आया, तब न्यायपालिका ने राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर भारत की एकता की भी रक्षा की है। इन सब उपलब्धियों के बीच, मैं इन यादगार 75 वर्षों के लिए आप सभी विद्वतजनों को बहुत बधाई देता हूं।

Tags: conferencecourtdistrictdroupadijudiciarymurmurnationalpresidentsupremewww.wishavwarta.in
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल  Gyaneshwari Yadav ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल  नई दिल्ली, दिल्ली, 27 जुलाई,...

देश में जल्द ही Rs 10 और Rs 20 के प्लास्टिक नोट आएंगे चलन में 

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

देश में जल्द ही Rs 10 और Rs 20 के प्लास्टिक नोट आएंगे चलन में   केंद्र सरकार ने दी मंज़ूरी ,पढ़ें...

Cockroach Janta Party ने Central Government को दी चेतावनी..

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

Cockroach Janta Party ने Central Government को दी चेतावनी.. CJP ने सरकार को याद दिलाई लिखित गारंटी चंडीगढ, 27 जुलाई,...

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट की Emergency landing

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट की Emergency landing 194 यात्री थे सवार  नई दिल्ली, 27 जुलाई, 2026...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

July 27, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचारAaj ka vichar

July 27, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल

by Wishav Warta Hindi Team
July 27, 2026
0

Commonwealth games 2026: भारत का 5वां मेडल  Gyaneshwari Yadav ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल  नई दिल्ली, दिल्ली, 27 जुलाई,...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA