• Latest
  • Trending
  • All
मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ली

October 7, 2024

National: महंगाई का एक और झटका! LPG Cylinder आज से महंगा!

September 1, 2026

Sports: Sher-E-Punjab T20 में आज डबल धमाका!

September 1, 2026

Punjab: ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना ’’: CM मान ने महिलाओं को दिया बड़ा भरोसा

September 1, 2026

Punjab Weather: मौसम विभाग ने राज्य में और बारिश का लगाया अनुमान 

September 1, 2026

Punjab: AAP का BJP के खिलाफ प्रदर्शन, 4 शहरों में मार्च

September 1, 2026

राजधानी Delhi में H1N1 Swine Flu का कहर…

September 1, 2026

Morning Bulletin News : सुबह की शुरुआत Wishavwarta की Important खबरों के साथ

September 1, 2026

Punjab में इस तारिख को हुई सरकारी छुट्टी की घोषणा

September 1, 2026

Punjab के लिए September क्यों ज़रूरी है ? कम बारिश से धान, बिजली, ग्राउंडवाटर और गेहूं पर भी पड़ सकता है असर 

September 1, 2026

National: आज से कई ज़रूरी नियम और बदल गईं कीमतें 

September 1, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर Lionel Messi ने लिया रिटायरमेंट

September 1, 2026

Chandigarh-Mohali Border पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा

September 1, 2026
Punjabi News
English News
Tuesday, September 1, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ली

by Wishav Warta Hindi Team
October 7, 2024
in न्यूज़, पंजाब

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ली

  • अधिकांश मांगे केंद्र से संबंधित हैं; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मुद्दा मजबूती से केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा
  • आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी
  •  खरीद कार्यों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री स्वयं अनाज मंडियों का दौरा करेंगे
  • आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी: मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर(विश्ववार्ता) धान की निर्विघ्न व सुचारू खरीद सुनिश्चित करने की वचनबद्धता क्स अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज विचार-विमर्श के लिए आढ़तियों को बुलाया, जिस दौरान आढ़तियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष विजय कालड़ा के नेतृत्व में आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आढ़तियों की जायज मांगों पर सहानुभूति से विचार करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की अधिकांश मांगें केंद्र सरकार से संबंधित हैं, जो इन मांगो के प्रति उदासीन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आढ़तियों की आवाज बनेगी और उनके मुद्दे मजबूती से केंद्र के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आढ़त बढ़ाने का मामला केंद्र सरकार के पास उठाया जाएगा क्योंकि इससे आढ़तियों को 192 करोड़ रुपए का बड़ा नुकसान हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जनवरी 2025 तक आढ़तियों के नुकसान की पूर्ति के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने कोई अनुचित कदम उठाया, तो आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार इस मामले में अदालत का दरवाज़ा खटखटाने से भी नहीं हिचकिचाएगी। उन्होंने कहा कि हर 50 दिनों के बाद आढ़तियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी ताकि उनके मुद्दों का समाधान किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह केंद्र सरकार के समक्ष आढ़तियों के ई.पी.एफ. के लंबित 50 करोड़ रुपए की भुगतान का मुद्दा भी उठाएंगे।

मुख्यमंत्री ने समूची खरीद प्रक्रिया में आढ़तियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में आढ़तियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आढ़ती किसान के बिना वेतन वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) के समान होते हैं, जिनके पास किसानों की फसल से लेकर उनके वित्तीय लेनदेन का सारा लेखा-जोखा होता है। भगवंत सिंह मान ने अपने संगरूर जिले के आढ़तियों के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए वे स्वयं स्वयं मंडियों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान की निर्बाध और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसानों की भलाई के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खरीद सीजन के दौरान किसानों द्वारा मंडियों में लाए जाने वाले 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल धान की खेती के अंतर्गत है और पंजाब का 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आरबीआई ने खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) पहले ही जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इस सीजन ‘ए’ ग्रेड धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। उन्होंने बताया कि राज्य की खरीद एजेंसियां जैसे पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और केंद्रीय खरीद एजेंसी एफसीआई, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की निर्बाध और सुचारू खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार धान की निर्बाध खरीद और समय पर भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार ने पहले ही किसानों की फसल मंडियों में पहुंचते ही खरीद सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके बैंक खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक व्यावहारिक प्रणाली विकसित की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मंडी में अनाज की निर्बाध और सुचारू खरीद को सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Tags: Breaking news in PunjabiLatest news in PunjabiPunjab newsPunjab news in PunjabiTop headlines in Punjabi
Share198Tweet124SendSendShareScan

Related

Sports: Sher-E-Punjab T20 में आज डबल धमाका!

by Wishav Warta Hindi Team
September 1, 2026
0

Sports: Sher-E-Punjab T20 में आज डबल धमाका! खेले जाएंगे दो मैच  चंडीगढ़, 1 सितंबर (विश्ववार्ता): शेर-ए-पंजाब T20 में आज क्रिकेट...

Punjab: ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना ’’: CM मान ने महिलाओं को दिया बड़ा भरोसा

by Wishav Warta Hindi Team
September 1, 2026
0

Punjab: ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना ’’: CM मान ने महिलाओं को दिया बड़ा भरोसा चंडीगढ़, 1 सितंबर (विश्व वार्ता): मुख्यमंत्री...

Punjab Weather: मौसम विभाग ने राज्य में और बारिश का लगाया अनुमान 

by Wishav Warta Hindi Team
September 1, 2026
0

Punjab Weather: मौसम विभाग ने राज्य में और बारिश का लगाया  अनुमान पंजाब में मानसून सुस्त रहने से गर्मी और...

Punjab में इस तारिख को हुई सरकारी छुट्टी की घोषणा

by Wishav Warta Hindi Team
September 1, 2026
0

Punjab में इस तारिख को हुई सरकारी छुट्टी की घोषणा स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद  चंडीगढ़, 1 सितंबर...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

September 1, 2026

आज का विचार

आज का विचार

आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

September 1, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

National: महंगाई का एक और झटका! LPG Cylinder आज से महंगा!

by Wishav Warta Hindi Team
September 1, 2026
0

National: महंगाई का एक और झटका! LPG Cylinder आज से महंगा! पंजाब समेत पूरे देश में नए रेट लागू चंडीगढ़,...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA