महिला एशिया कप मे भारत की गेंदबाजी की आगे बांग्लादेश ने टेके घुटने
मात्र इतने रनों पर पूरी टीम सिमटी
चंडीगढ, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के सामने 81 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 80 रन बनाए। कप्तान निगर सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली। वहीं, शोर्ना अख्तर ने 19 रन बनाए। इसके अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत की ओर से रेणुका सिंह और राधा यादव ने तीन-तीन विकेट झटके। राधा ने 20वां ओवर डबल विकेट मेडन डाला। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
इस एशिया कप में भारत और श्रीलंका ऐसी 2 टीमें हैं जो अब तक अजेय रही हैं। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज शाम 7 बजे से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।























