• Latest
  • Trending
  • All

बडी खबर:शंभू बॉर्डर को खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला आया सामने

July 24, 2024

Punjab: Aam Aadmi Party के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज होगी जारी 

October 31, 2026

Morning Bulletin News : सुबह की शुरुआत Wishavwarta की Important खबरों के साथ

October 31, 2026

Prime Minister Narendra Modi आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

October 31, 2026

YouTuber Dhruv Rathi के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर आज सुनवाई

October 31, 2026

Gold Silver Rate Today :  टूटा भाव…अचानक बिखर गई चांदी

October 31, 2026

देश के पहले गृह मंत्री Sardar Vallabhbhai Patel की आज जयंती  आज

October 31, 2026

🌷आज का सुविचार🌷 🌷Aaj ka vichar 🌷

October 31, 2026

🪷🌸Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर

October 31, 2026

ISRO आज रात GSLV-F18 करेगा लॉन्च 

October 30, 2026

गैंगस्टर्स के खिलाफ जंग का 283वां दिन: Punjab Police ने 514 जगहों पर रेड की; 186 गिरफ्तार

October 30, 2026

ड्रग तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 kg हेरोइन बरामद

October 30, 2026

Central Government ने Parwinder Jhota के परिवार को दी CRPF सिक्योरिटी 

October 30, 2026
Punjabi News
English News
Saturday, October 31, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

बडी खबर:शंभू बॉर्डर को खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला आया सामने

by Wishav Warta Hindi Team
July 24, 2024
in पंजाब, राष्ट्रीय

बडी खबर:शंभू बॉर्डर को खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला आया सामने

नेशनल हाइवे को कब तक बंद करके रख सकते हैं : सुप्रीम कोर्ट

हरियाणा सरकार को मिली बडी राहत

किसानों की मांगों को लेकर गठित होगी समिति

चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि शंभू बॉर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि बड़े मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। बतां दे कि किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा सरकार ने यहां बैरिकेडिंग कर इसे बंद कर रखा है। बॉर्डर खोलने को लेकर हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक स्वतंत्र समिति गठित करने का प्रस्ताव देता है। यह समिति किसानों और अन्य हितधारकों से संपर्क उनकी मांगों का व्यावहारिक समाधान निकालेगी, जो निष्पक्ष, न्यायसंगत और सभी के हित में हो।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा तटस्थ व्यक्तियों को किसानों से बात कर उनकी समस्याओं का पता लगाना चाहिए। हम इसके लिए एक स्वतंत्र समिति बनाने का प्रस्ताव रखते हैं. हरियाणा और पंजाब दोनों से किसानों तक पहुंचने के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम सुझाने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अंतहीन रूप से अवरुद्ध करके आम जनता को असुविधा नहीं पहुंचाई जा सकती. सुनवाई के दौरान हरियाणा ने कहा कि अगर पंजाब खोलता है तो वे भी सीमा खोलने के लिए तैयार हैं. इस मामले में एक हफ्ते बाद सुनवाई होगी।
हरियाणा सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बहस की. उन्होंने कहा कि हम भी जनता की असुविधा से चिंतित हैं, लेकिन वहां अब भी 500-500 प्रदर्शनकारी मौजूद हैं. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आखिरकार आप राज्य हैं. आपको कोई ना कोई समाधान निकालना चाहिए. जनता की परेशानियों को लेकर हम भी चिंतित हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हैं, जो पंजाब से दिल्ली की तरफ जाना चाहते हैं. जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा- क्या आप इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को आने की अनुमति दिए बिना इसे खोल सकते हैं। तुषार मेहता ने कहा कि ये निर्देश कभी भी अज्ञात लोगों के खिलाफ लागू नहीं किया जा सकता. जस्टिस कांत ने कहा कि आपको किसानों तक पहुंचने के लिए कुछ पहल करने की जरूरत है. आपको किसी न्यूट्रल अंपायर से बात करनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर वो बिना ट्रैक्टर के दिल्ली आते हैं तो? आपने क्या उनसे बात करने की कोशिश की? क्या आपने उनके भरोसा जितने की कोशिश की? अगर आप मंत्री भेजते हैं बात करने को तो वो समझेंगे कि वो सरकार का पक्ष रख रहे हैं. किसी दूसरे को भेजने की क्यों नही सोच रहे हैं? तुषार ने कहा कि नेशनल हाइवे जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली आदि के लिए इस्तेमाल नहीं हो सकता, वरना वो लोग दिल्ली में ब्लॉक कर देंगे।

एसजी ने कहा कि हम इस सुझाव को सरकार के सामने रखेंगे. स्ष्ट ने कहा कि आपको एक ऐसा व्यक्ति भेजना होगा, जो दोनों तरफ से हो. आप नेशनल हाइवे को कब तक बंद कर के रख सकते हैं. एसजी ने कहा कि लेकिन नेशनल हाइवे पर जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली की इजाजत नहीं दे सकते. तुषार ने कहा कि हाईकोर्ट के एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर हाइवे खोलने के आदेश पर रोक लगनी चाहिए. जेसीबी आदि को वार टैंक बना दिया गया है. अदालत ये तस्वीरें देखें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई कृषि एक्सपर्ट पंजाब या हरियाणा का भेज सकते है? एसजी इसके बारे में अदालत को सूचित करेंगे. जेसीबी और ट्रैक्टर को वार ट्रैंक के रूप में बनाया गया है।

तुषार मेहता ने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य के रूप में हम किसी भी अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं कर सकते. वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिबंधित हैं. एमवी अधिनियम इसकी अनुमति नहीं देता है. जेसीबी और अन्य टैंकरों को युद्ध टैंकों में बदल दिया जाता है. कृपया तस्वीरें देखें. मैं जिम्मेदारी की भावना के साथ कह रहा हूं. जस्टिस भुयान ने कहा कि उन्हें कहीं तो रहना ही होगा।

Tags: andbordercourtGovernmentharyanaonpunjabshambhusupremetimwww.wishavwarta.in
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

Punjab: Aam Aadmi Party के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज होगी जारी 

by Wishav Warta Hindi Team
October 31, 2026
0

Punjab: Aam Aadmi Party के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज होगी जारी चंडीगढ, 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी ने...

Morning Bulletin News : सुबह की शुरुआत Wishavwarta की Important खबरों के साथ

by Wishav Warta Hindi Team
October 31, 2026
0

Morning Bulletin News : सुबह की शुरुआत Wishavwarta की Important खबरों के साथ पढिये पंजाब और दुनिया की खास खबरें...

Prime Minister Narendra Modi आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

by Wishav Warta Hindi Team
October 31, 2026
0

Prime Minister Narendra Modi आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की देंगे...

Gold Silver Rate Today :  टूटा भाव…अचानक बिखर गई चांदी

by Wishav Warta Hindi Team
October 31, 2026
0

Gold Silver Rate Today :  टूटा भाव...अचानक बिखर गई चांदी अभी-अभी सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आई खबर चंडीगढ, 31...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸Hukamnama Sri Darbar Sahib अमृतसर

October 31, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 🌷Aaj ka vichar 🌷

October 31, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Punjab: Aam Aadmi Party के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज होगी जारी 

by Wishav Warta Hindi Team
October 31, 2026
0

Punjab: Aam Aadmi Party के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज होगी जारी चंडीगढ, 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी ने...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA