पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक जारी
ममता बनर्जी के तेवर पर देश की नजर
चंडीगढ, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर चर्चा होगी। हालांकि, बजट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कई विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक का बहिष्कार किया है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल पहुंच चुकी हैं। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से भी नीति आयोग की बैठक में कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ है।























